Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान : कराची में रहस्यमय मौतों से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

पाकिस्तान : कराची में रहस्यमय मौतों से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने राजधानी कराची में कहा कि रहस्यमय मौतों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है। समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस पर विस्तार से चर्चा की है।

आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने इन मौतों पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर जांच में लंबे समय तक लोड शेडिंग को इन मौतों का मुख्य कारण बताया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि समूचे कराची में लगातार तीसरे दिन शव सामने आते रहे। शहर के विभिन्न इलाकों में तीन और शव मिले। अधिकारियों के अनुसार, शव मंघोपीर, ओरंगी टाउन और गुलशन-ए-मयमार इलाके में फुटपाथ पर पाए गए। 50 वर्षीय मुनव्वर का शव ओरंगी नंबर 12 में पाया गया। इस बीच, गुलशन-ए में 50 वर्षीय व्यक्ति और मयमार क्षेत्र में मंघोपीर नहर के पास एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ।

पाकिस्तान के समाचार पत्र डान के अनुसार, कराची में दूसरे दिन मंगलवार को भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान रहा। सोमवार को कम से कम 10 लोगों के शव शहर के विभिन्न अस्पतालों में लाए गए। पिछले दो दिनों में यह आंकड़ा 20 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। अधिकांश शव लंबे समय से नशे के आदी लोगों के बताए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जाहिर तौर पर शहर में इन दिनों पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण इनकी जान चली गई।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments