Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसनेचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास का 70 साल की उम्र में...

नेचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास का 70 साल की उम्र में निधन

नई दिल्‍ली । भारत में टॉप आइसक्रीम ब्रांड्स में से एक नेचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 17 मई शाम को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

पिता बेचते थे आम
कामथ के पिता कर्नाटक के मैंगलोर जिले के एक गांव में आम बेचते थे। कामथ ने अपने पिता के साथ कई साल तक सही फलों को चुनना और उन्हें प्रीजर्व्ड रखना सीखा। बिजनेस करने का सोचकर कामत मुंबई आ गए। कामथ ने 14 फरवरी 1984 में अपना पहला आइसक्रीम ब्रांड नेचुरल्स शुरू किया। उन्होंने मुंबई के जुहू में पहला स्टोर खोला था।

उस समय नेचुरल्स में केवल 4 कर्मचारी थे। उन्होंने आइसक्रीम के 10 फ्लेवर रखे थे। शुरुआत में कामत ने आइसक्रीम के साथ पाव भाजी भी रखा। इसके कुछ समय बाद उन्होंने 12 फ्लेवर्स के साथ स्टोर को पूरी तरह आइसक्रीम पार्लर के रूप में स्टार्ट किया। आज यह 400 करोड़ रुपए से अधिक की कंपनी है। वहीं नेचुरल्स आइसक्रीम के 2020 तक देशभर में 135 आइसक्रीम पार्लर थे।

पहले साल हुई 5 लाख की कमाई
अब नेचुरल्स देश के टॉप 10 ब्रांड में शामिल है। शुरुआती साल में उन्हें 5 लाख रुपए का टर्नओवर मिला था। वित्त वर्ष 2020 में नेचुरल्स आइसक्रीम का टर्नओवर 300 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। साल 2022 में यह बढ़कर 400 करोड़ रुपए हो गया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments