Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसनिफ्टी आज लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर, सेंसेक्स में 100...

निफ्टी आज लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर, सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त

मुंबई । निफ्टी ने आज यानी 16 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान इसने 24,650 का स्तर छुआ। अभी ये करीब 50 अंक की तेजी 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 80,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.45% की तेजी है। हालांकि हांगकांग के हैंगसेंग में 1.37% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.21% की गिरावट है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 210 (0.53%) अंक चढ़कर 40,211 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 74 (0.40%) अंक बढ़कर 18,472 पर बंद हुआ था।

कल भी निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 15 जुलाई को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 24,635 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और 84 अंक चढ़कर 24,586 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 145 अंक की बढ़त रही। ये 80,664 के स्तर पर बंद हुआ। ये इसका ऑल टाइम क्लोजिंग हाई है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी रही थी। इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments