Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिअगली सीट पर नीतीश कुमार और पीछे तेजस्वी, दिल्ली में विमान से...

अगली सीट पर नीतीश कुमार और पीछे तेजस्वी, दिल्ली में विमान से करेंगे लैंडिंग

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन में बैठकों का दौर चल रहा है. बुधवार को भी दोनों की बैठक है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली एक ही विमान से पहुंच रहे हैं. नीतीश जहां एनडीए की बैठक में हिस्सा लेंगे तो तेजस्वी इंडिया गठबंधन की बैठक में जाएंगे. दोनों जिस विमान से आ रहे हैं उसकी तस्वीर भी सामने आई है.

फ्लाइट में नीतीश और तेजस्वी आगे-पीछे बैठे हैं. नीतीश आगे बैठे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस बार के चुनाव में 12 सीटों पर जीत हासिल की है. ये सभी सीटें उसने बिहार में जीती है. नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा हैं. चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की कोशिशों में जुटा है.

तमाम चर्चाओं के बीच आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि नीतीश कुमार कड़ा फैसला लें. सिद्दीकी ने कहा, बीजेपी को रोकने के लिए सीएम नीतीश साथ आएं. उधर, तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी बहुमत से दूर हो गई है. इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की पहल करे.

एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की बुधवार को एक बैठक होने वाली है. जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों का जायजा लिया जाएगा और सरकार गठन पर चर्चा की जाएगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू भी इस बैठक में शामिल होंगे। इन दोनों नेताओं के अलावा बीजेपी और उसके अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है. इस बार नई सरकार की सूरत बदली-बदली नजर आने की संभावना है क्योंकि बीजेपी को अपनी बदौलत बहुमत नहीं मिला है और उसे अपने सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

एनडीए 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े को पार कर गया है, जबकि बीजेपी 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है. टीडीपी, जेडीयू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और चिराग पासवान नीत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने क्रमश: 16, 12, सात और पांच सीट जीती हैं और ये सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू जहां 12-12 सीट जीतने में सफल रही वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीट और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने एक सीट पर जीत हासिल की.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments