Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसनोएडा के कस्टमर को आइसक्रीम टब में मिला कनखजूरा, अमूल ने अब...

नोएडा के कस्टमर को आइसक्रीम टब में मिला कनखजूरा, अमूल ने अब वापस मांगा प्रोडक्ट

नोएडा।अमूल की डिलीवरी एप से मंगाई गई आइसक्रीम में कनखजूरा निकला था। निकलने के मामले के तूल पकड़ने पर अब अमूल कंपनी ने कार्रवाई की है। अमूल ने सोमवार को महिला ग्राहक से आइसक्रीम टब वापस मांगा है। कंपनी का कहना है कि हम इस टब की जांच करेंगे। महिला ने दावा किया था कि उसे टब में सेंटीपीड मिला था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में एक महिला ने दावा किया है कि उसने एक इंस्टेंट डिलीवरी एप के माध्यम से ऑर्डर की गई आइसक्रीम टब के अंदर सेंटीपीड पाया है, उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सेक्टर-22 स्थित डिलीवरी एप के स्टोर पहुंचकर सभी आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी है। आइसक्रीम का सैंपल की जांच होगी। विभाग ने आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी और डिलिवरी एप के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की बात कही है।

सेक्टर-12 निवासी दीपा देवी ने बच्चों के लिए मैंगो शेक बनाने के लिए इंस्टेंट डिलिवरी करने वाले एप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम का ढक्कन खोला। उसमें कनखजूरा चलता दिखा। उन्होंने एप के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने गलती मानते हुए आइसक्रीम के पैसे रिफंड कर दिए। इधर मामले की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी सेक्टर-12 पहुंची। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-22 स्थित एप के स्टोर पर पहुंचकर आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि मामले में शिकायत को तत्परता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments