Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयअगले हफ्ते एक सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च कर सकता है उत्तर कोरिया

अगले हफ्ते एक सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च कर सकता है उत्तर कोरिया

सियोल । उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अगले हफ्ते एक उपग्रह लॉन्च करने वाला है। जापान के तटरक्षक ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने तीन जून को किसी भी समय उपग्रह लॉन्च करने की अपनी योजना के बारे में टोक्यो को जानकारी दी है। बता दें, अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सैन्य जासूसी उपग्रह हो सकता है। कक्षा में दूसरे जासूसी सैटेलाइट को भेजने का उसका यह प्रयास है।

तोंगचांगरी प्रक्षेपण केंद्र से करेगा लॉन्च
दक्षिण कोरिया की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसे ऐसे संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रहा है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह उत्तर पश्चिम में अपने मुख्य तोंगचांगरी प्रक्षेपण केंद्र से जासूसी उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

पिछले साल भी किया था लॉन्च
उत्तर कोरिया ने अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष-आधारित निगरानी नेटवर्क बनाने के अपने प्रयासों के तहत पिछले नवंबर में अपना पहला सैन्य टोही उपग्रह कक्षा में भेजा था।

संयुक्त राष्ट्र ने लगाया प्रतिबंध
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बाद में एक प्रमुख गवर्निंग पार्टी की बैठक में कहा कि देश 2024 में तीन अतिरिक्त सैन्य जासूसी उपग्रहों का लॉन्च करेगा। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया को उपग्रह लॉन्च करने से प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि यह उसकी लंबी दूरी की मिसाइल तकनीक का एक परीक्षण है। उत्तर कोरिया के नवंबर के उपग्रह लॉन्च ने कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ा दिया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments