Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयअब अमेरिका ने किया समर्थन, भारत-पाकिस्तान को करना चाहिए सीधी बातचीत

अब अमेरिका ने किया समर्थन, भारत-पाकिस्तान को करना चाहिए सीधी बातचीत

वॉशिंगटन. अमेरिका ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर बयान दिया है. इस बार अमेरिका ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है. यह भी कहा, बातचीत का दायरा दोनों पड़ोसी देश खुद निर्धारित करें. गुरुवार को विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है.

उन्होंने कहा कि जैसा कि हमने कहा है, हम भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं, लेकिन उसका दायरा दोनों देशों को तय करना चाहिए, न कि हमारे द्वारा. एक अन्य सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के खतरों से निपटने में अमेरिका और पाकिस्तान का साझा हित है. उन्होंने कहा कि हम अपने उच्च स्तरीय आतंकवाद विरोधी संवाद के माध्यम से सुरक्षा पर पाकिस्तान के साथ साझेदारी करते हैं, जिसमें कई आतंकवाद विरोधी क्षमता निर्माण कार्यक्रम शामिल हैं.

मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम अमेरिका-पाकिस्तान के बीच सैन्य जुड़ाव का समर्थन करते हैं. अपनी साझेदारी के रूप में पाकिस्तानी नेताओं के साथ हम लगातार बातचीत कर रहे हैं. मिलर ने कहा कि हम अपनी वार्षिक आतंकवाद विरोधी बातचीत और अन्य द्विपक्षीय परामर्श सहित क्षेत्रीय सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा करना जारी रखेंगे. मिलर का ये बयान तब आया है जब हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी गंभीर मुद्दों को हल करने के लिए भारत के साथ बातचीत की पेशकश की थी. वहीं पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पड़ोसी देश के साथ तब तक संबंध सामान्य नहीं हो सकता, जब तक वह सीमा पार आतंकवाद बंद न कर दें.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments