Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमां का निधन पर बेटे बोले- पहले करेंगे मतदान फिर दाह संस्कार

मां का निधन पर बेटे बोले- पहले करेंगे मतदान फिर दाह संस्कार

बिहार। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 151 अंतर्गत देव कुली गांव में शनिवार को एक महिला का निधन हो गया। इसके बाद परिजनों ने पहले मतदान करने का निर्णय लिया। उसके बाद दाह संस्कार करने की बात कही। वे पहले मतदान करने गए।

जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे देव कुली गांव निवासी मिथिलेश यादव और मनोज यादव की माता लगभग 80 साल से अधिक उम्र की थीं, उनका निधन हो गया था। निधन के कुछ ही घंटे बाद मतदान शुरू होना था। ऐसी स्थिति में सभी लोगों ने मन बनाया कि हम लोग पहले मतदान करें, उसके बाद शव का दाह संस्कार करें।

मृतका के बेटे मनोज यादव ने बताया कि मतदान पांच साल में आता है। मेरे माता जो चली गईं, वे नहीं आएंगी। इसलिए हम लोगों ने पूरे परिवार के साथ पहले यह मन बनाया कि मतदान किया जाए। इसके बाद ही शव का दाह संस्कार किया जाए। मृतका के घर की महिला सदस्य उषा देवी ने भी कहा कि मतदान आवश्यक है, इसलिए हम लोग पहले मतदान करने जा रहे हैं। पूरे परिवार के साथ हम लोग कतार बद्ध होकर पहले मतदान करेंगे। उसके बाद शव का दाह संस्कार करेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments