Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के केंटकी में नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में एक की...

अमेरिका के केंटकी में नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में एक की मौत, सात घायल

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में शनिवार को केंटकी के लुइसविले में एच20 लाउंज नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। लुइसविले पुलिस मेट्रो विभाग के अनुसार जब वे लगभग 12:47 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो दो लोग गोली लगने से घायल मिले। बाद में पीड़ितों में से एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दूसरे पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर थी क्योंकि उसे जानलेवा चोटें आई थीं। मेडिकल स्टाफ ने बताया, इसके बाद छह अन्य वयस्क पीड़ित इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में पहुंचे।

पुलिस विभाग के जन सूचना अधिकारी आरोन एलिस ने बताया कि सभी छह लोगों को गोली लगी है। पुलिस ने कहा, ऐसा माना जा रहा है कि ये चोटें जानलेवा नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने संदिग्ध शूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने शूटरों ने गोलीबारी की और गोलीबारी का कारण क्या था। पुलिस ने कहा, गोलीबारी की घटना की जांच जारी है।

अर्कांसस में सामूहिक गोलीबारी


इसके पहले शुक्रवार को अर्कांसस के फोर्डिस में एक किराने की दुकान पर सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे। अर्कांसस राज्य पुलिस ने कहा था कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे मैड बुचर किराने की दुकान पर हुई थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments