Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिहमारे नेता जी 310 सीटें जीत चुके हैं; खड़गे का इस्‍तीफा जरुर...

हमारे नेता जी 310 सीटें जीत चुके हैं; खड़गे का इस्‍तीफा जरुर होगा: अमित शाह

नई दिल्‍ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता हमें ये कहकर डराते हैं कि पीओके के बारे में बात मत करो, पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं। हम मोदी जी के कार्यकर्ता हैं और हम परमाणु बम से नहीं डरते। पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता हमें ये कहकर डराते हैं कि पीओके के बारे में बात मत करो, पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं। हम मोदी जी के कार्यकर्ता हैं और हम परमाणु बम से नहीं डरते। पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे।

हमारे नेता जी 310 जीत चुके है तीसरी बार पीएम बनेंगे

शाह ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। आज छठे चरण का मतदान चल रहा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि पांच चरण में क्या परिणाम आए हैं, जानना है क्या। फिर उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं और तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। चार जून को परिणाम आते ही मोदी जी 400 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। शाह ने कहा कि कांगड़ा वालों यह आपकी जिम्मेदारी है 400 पार कराने की।

चार जून को परिणाम आते ही मोदी जी 400 पार करेंगे: अमित शाह

अमित शाह ने दूसरा परिणाम बताते हुए कहा कि ये जो राहुल बाबा हैं न, इस बार 40 भी पार नहीं करने वाले हैं। चार जून को परिणाम आते ही मोदी जी 400 पार करेंगे, मोदी जी तीसरी बार सरकार बनाएंगे और राहुल बाबा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहेंगे कि ईवीएम के कारण हम हारे हैं वर्ना हम तो चुनाव जीतने वाले थे। शाह ने कहा कि ये जब हिमाचल में जीतते हैं तो शपथ ले लेते हैं, उस समय इन्हें ईवीएम में खराबी नजर नहीं आती है। और लोकसभा में जब हारेंगे तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे।

चार तारीख के बाद खड़गे साहब का इस्‍तीफा जरुर होगा

उन्होंने कहा कि आज खड़गे साहब भी हिमाचल आए हैं। खड़गे साहब चार तारीख तक जितना घूमना है, घूम लो, चार तारीख के बाद ये हार का ठीकड़ा आपके सिर पर ही फोड़ेंगे। शाह ने कहा कि राहुल और प्रियंका का कुछ नहीं होगा, लेकिन खड़गे साहब से इस्तीफा ले लिया जाएगा।

खून की नदियां तो दूर, पत्थर भी फेंकने की हिम्मत नहीं

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमें डरा रही है। कह रही है कि पीओके पर बात मत करो। पाकिस्तान के पास एटम बम है। शाह ने कहा कि हम मोदी जी कार्यकर्ता हैं, एटम बम से नहीं डरते। ये कांग्रेस पार्टी को डराने की आदत लगी है। जब हम कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल लेकर संसद में खड़े हुए तो राहुल बाबा ने कहा कि 370 मत हटाइए। ऐसा करने से कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। शाह ने कहा कि 5 साल हो गए, खून की नदियां तो दूर, किसी ने पत्थर भी फेंकने की हिम्मत नहीं की।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments