Friday, February 27, 2026
No menu items!
HomeBreaking Newsअंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश! हालत गंभीर,...

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश! हालत गंभीर, पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद?

मुंबई: 1993 बम धमाकों (1993 Bomb Blast) सहित कई अपराधों में शामिल रहने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि पाकिस्तान सरकार समेत किसी ने भी नहीं की है। सोशल मीडियल पर दाऊद इब्राहिम को लेकर वायरल होती ख़बरों के मुताबिक दाऊद को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर देकर जान से मारने की कोशिश की है। यह भी कहा जा रहा है कि दाऊद को इलाज के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के कराची स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहरहाल इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस घटना को आम लोग इसलिए भी सही मान रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान में फ़िलहाल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। खबर है कि पाकिस्तान में यूट्यूब, गूगल अथवा व्हाट्सएप नहीं चल रहे हैं।

कहा जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में पाकिस्तान की मीडिया ने भी कोई आधिकारिक खबर पब्लिश नहीं की है। दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पाकिस्तान सरकार ने इंटरनेट सर्विस डाउन कर दी है।

 

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments