Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयउत्तरी कश्मीर के बारामुला में लोगों को लगे भूकंप के झटके, 4.1...

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में लोगों को लगे भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस जिले में दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.1 रही। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल इससे किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले सुबह दो बजकर दो मिनट पर लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेह में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। यहां भी किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है।

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments