Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिइन लोगों ने जनतंत्र को कैद किया, हम जेल से सरकार चलाएंगे:...

इन लोगों ने जनतंत्र को कैद किया, हम जेल से सरकार चलाएंगे: केजरीवाल

नई दिल्‍ली । अंतरिम जमानत खत्म (interim bail ended)होने के बाद दो जून को दोबारा जेल जाने पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal)इस्तीफा(resign) नहीं देंगे। एक मीडिया चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जेल से सरकार चलाएंगे। केजरीवाल ने कहा, इन लोगों जनतंत्र को कैद किया है, जनतंत्र को हम जेल से चलाकर दिखाएंगे। इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। कहेंगे कि जनता के कामों का निपटारा करने के लिए हमें जेल में रहकर सरकार चलाने की सुविधा मिले। साथ ही कहा, सत्ता में आने पर सौ दिन में अग्निवीर योजना बंद कर देंगे। जो बच्चे भर्ती हो चुके हैं उन्हें पक्का करेंगे।

साजिश के तहत झूठे मामले में गिरफ्तार किया

जेल जाने के बाद भी इस्तीफा न देने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, यह मेरे संघर्ष का हिस्सा है। मैं पद का लालची नहीं हूं। मैंने आयकर आयुक्त पद से इस्तीफा देकर झुग्गियों में रहकर काम किया है। मैंने इस्तीफा इसलिए नहीं दिया क्योंकि इनका मकसद यही था। वे हमें दिल्ली में हरा नहीं सकते। इसलिए साजिश के तहत झूठे मामले में गिरफ्तार किया। इन्होंने सोचा था कि मैं इस्तीफा दूंगा और ये हमारी सरकार गिरा देंगे। इसलिए बिल्कुल इस्तीफा नहीं दूंगा। यदि मैं इस्तीफा दे दूंगा तो कल को किसी भी चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर उसका इस्तीफा दिला देंगे। एक-एक कर सारे विपक्ष की सरकारें गिरा देंगे।

हमें समाधान निकालना होगा

जेल से सरकार चलाने को लेकर समाधान पर केजरीवाल ने कहा कि समाधान निकालना होगा। अगर कोर्ट कहता है कि वह मुख्यमंत्री पद से हमें नहीं हटा सकता है तो फिर हमें काम करना का मौका भी देगा। जिस तरह इन्होंने चुनी हुई सरकारों के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजना शुरू कर दिया है। इसका कोई तो समाधान निकालना होगा। नहीं तो जहां चुनाव हारेंगे, वहां के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेंगे। इसका समाधान चाहिए, नहीं तो जनतंत्र खत्म हो जाएगा। हम सभी को मिलकर इसका हल निकालना होगा।

समर्थन बढ़ा

केजरीवाल ने कहा कि जेल जाने के बाद दिल्ली की जनता में आम आदमी पार्टी का समर्थन बढ़ा है। विधानसभा चुनाव से ज्यादा लोकसभा में समर्थन मिल रहा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments