Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाड़ा में चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, जस्टिन ट्रूडो से खुश नहीं...

कनाड़ा में चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, जस्टिन ट्रूडो से खुश नहीं जनता

ओटावा । कनाडा में अगले साल अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले आया एक सर्वे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और लिबरल पार्टी के लिए टेंशन का कारण भी बन सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि देश में हिंदू और सिख मतदाता बड़ी संख्या में कंजर्वेटिव पार्टी को मतदान कर सकते हैं। वहीं, सर्वे से यह भी पता चला है कि ट्रूडो की पार्टी मुस्लिम और यहूदियों का भी समर्थन खोती नजर आ रही है।

क्या कह रहे हैं आंकड़े
एन्गस रीड इंस्टीट्यूट या ARI की तरफ से जारी ताजा सर्वे में कहा जा रहा है कि कंजर्वेटिव के पास हिंदू समर्थन 53 फीसदी पर है। जबकि, सिख के मामले में यह एक पॉइंट ज्यादा है। इससे उलट, लिबरल्स को 22 फीसदी हिंदुओं और 21 फीसदी सिखों का समर्थन हासिल है। कहा जा रहा है कि कंजर्वेटिव्स के प्रति इन समुदायों का रुझान काफी अहम है।

इसकी एक वजह यह भी है कि ये ग्रेटर टोरंटो एरिया, मेट्रो वेंकूवर और कैलगरी में बड़े मतदाता समूह के तौर पर सामने आते हैं और आगामी चुनावों में यह काफी अहम साबित हो सकता है।

मुस्लिम भी नहीं कर रहे ट्रूडो का समर्थन?
गाजा और इजरायल के मामले में लगातार संतुलन बनाने की कोशिश में लगी ट्रूडो सरकार के हाथों से मुस्लिम और यहूदी समर्थन भी छिटकता नजर आ रहा है। खबर है कि 41 फीसदी मुस्लिम न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी या NDP का समर्थन कर रहे हैं। जबकि, लिबरल्स के मामले में आंकड़ा 31 प्रतिशत पर है।

इधर, कनाडा में रहने वाले यहूदियों का भी 42 फीसदी समर्थन हासिल है। खास बात है कि कनाडा में रहने वाले मुसलमानों का 15 फीसदी समर्थन कंजर्वेटिव को मिल रहा है।

क्या कहते हैं आंकड़े
स्टैटिक्स कनाडा की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 जनगणना में देश में 8 लाख 30 हजार हिंदू रहते हैं। ये कुल आबादी का करीब 2.3 फीसदी है। खास बात है कि इन संख्या बीते 20 सालों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। इसी तरह सिख आबादी 7 लाख 70 हजार है और आबादी 20 सालों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments