Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंभोपाल में 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना...

भोपाल में 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना रद्द

भोपाल (Bhopal)। राजधानी भोपाल में 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री-विधायकों के बंगले बनाने की योजना को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आदेश जारी कर कहा है कि प्रस्ताव को निरस्त कर वैकल्पिक स्थान का परीक्षण किया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार दोपहर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया एक पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि नए भोपाल के पुनर्घनत्वीकरण योजना के पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र में मौजूदा वृक्षों को देखते हुए प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया है। साथ ही अन्य वैकल्पिक स्थानों के परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, सोमवार शाम को सेकेंड स्टॉप तुलसी नगर से बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल जलाकर विरोध जताया। इससे पहले पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने कहा था कि ये 29 हजार पेड़ 50 से 70 साल तक पुराने हैं, जिन्हें बचाने के लिए लोग सड़क पर उतर रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट देखा है। मौखिक आश्वासन तो पहले भी कई बार दिए जा चुके हैं। हमें आदेश चाहिए। सरकार आदेश निकाले। इसके बाद ही हटेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments