नई दिल्ली । राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। गहलोत ने एक्स पर लिखा- यह आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे चुनाव में असल मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता पर आधारित कैंपेन नहीं किया। मोदीजी को इस चुनाव में अपने 10 साल की तथाकथित उपलब्धियों जैसे नोटबंदी, जीएसटी, अग्निवीर, कृषि कानून, PSUs के निजीकरण, सरकारी तानाशाही का विरोध करने वाले पत्रकारों और छात्र नेताओं पर NSA, पेट्रोल-डीजल 100 रु पार, गैस सिलेंडर 1100 रु पार करने, बैंक लोन की EMIs बढ़ाने आदि के नाम पर कैंपेन करना चाहिए। आखिर जनता को उन्हें अपनी इन उपलब्धियों को तो गिनाना चाहिए जिससे जनता इन्हें ध्यान रखकर वोट दे।
पीएम मोदी चुनाव में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम ही करते है: कांग्रेस
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी चुनाव में सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम ही कर रहे है। पीएम मोदी का भाषण सिर्फ मुस्लिमों पर ही होता है। जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजागर और जनहित के जुड़े मुद्दे नहीं होते है। ऐसे में सिर्फ मुस्लिमों को ही टारगेट किया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय चुनाव है। ऐसे में राष्ट्रीय मुद्दों पर पीएम का भाषण होना चाहिए। लेकिन पीएम मोदी, मंगलसूत्र, भैंस और हिन्दू-मुस्लिम कर रहे है।
बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं को भी लिया आड़े हाथ
बता दें इससे पहले गहलोत ने बीजेपी में शामिल होने वाले कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक तो भाजपा की हालत पहले से खराब थी। बाद में जनता में अपना अस्तित्व खो चुके कांग्रेस नेताओं को शामिल करके इन चुनावों में बीजेपी ने अपनी हालत और खराब कर ली। चूंकि उन नेताओं के कार्यकर्ता पहले से निराश थे। जिन नेताओं का पार्टी और जनता में कोई अस्तित्व नहीं रहा। ऐसे नेता भाजपा में शामिल होते रहे। गहलोत ने कहा कि ऐसे नेताओं को जब कहीं भी सुरक्षित भविष्य नजर नहीं आया तो वे बीजेपी में चले गए। हालांकि वे डूबत कैटेगरी के नेता हैं।
