Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिपीएम मोदी आज वाराणसी प्रवास पर, इन रास्तों पर रूट डायवर्जन, कई...

पीएम मोदी आज वाराणसी प्रवास पर, इन रास्तों पर रूट डायवर्जन, कई सड़कें बंद, देखें

वाराणसी । वाराणसी की संस्कृत विवि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर मंगलवार को शहर के कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा जबकि कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। यह व्यवस्था अपराह्न तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक लागू रहेगी। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार गिलट बाजार तिराहा से वाहन भोजूबीर तिराहा नहीं जाएंगे। इन्हें सेन्ट्रल जेल रोड, शिवपुर बाजार भेजा जायेगा। भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस आने वाले वाहन शिवपुर चुंगी की तरफ मोड़े जाएंगे।

पुलिस लाइन की तरफ वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा

इसके अलावा गोलघर कचहरी चौराहा और सर्किट हाउस से पुलिस लाइन चौराहा मार्ग बंद रहेगा। अंधरापुल चौराहे से मरीमाई या चौकाघाट तथा पुलिस लाइन से गोलघर कचहरी या चौकाघाट की ओर वाहन नहीं चलेंगे। पांडेयपुर हिमांशु तिराहा से महावीर मंदिर और काली माता मंदिर से पुलिस लाइन की तरफ वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। एलटी कॉलेज-ताड़ीखाना, तेलिया बाग और लकड़ी मंडी तिराहा से चौकाघाट फ्लाईओवर नहीं जा सकेंगे। चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर तिराहा से वाहन बरेका की तरफ नहीं जा सकेंगे।

संस्कृत विश्वविद्यालय में पार्किंग व्यवस्था

– सम्पूर्णानन्द विवि के शताब्दी ग्राउंड में अधिकारियों के वाहन पार्क होंगे।

– दीक्षांत समारोह ग्राउण्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहन खड़े होंगे।

– दीक्षांत भवन के पश्चिमी तरफ मंत्री, सांसद, विधायक व वीआईपी के वाहन।

– छात्रसंघ भवन के बगल में खाली ग्राउण्ड में स्कूटी की पार्किंग।

– वीसी आवास गेट के सामने रोड के दोनों तरफ चार पहिया वाहनों की पार्किंग।

– पुस्तकालय, ग्रंथालय के सामने दो पहिया वाहनों की पार्किंग।

– आईटीआई परिसर, वीसी आवास के पीछे दो पहिया वाहन पार्किंग।

यहां भी खड़े होंगे वाहन

– फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान में (वीसी आवास के पीछे), खादी ग्रामोद्योग ग्राउंड, क्वींस कॉलेज परिसर, रामलीला मैदान, चौकाघाट पुलिस चौकी से नक्खी घाट तक रोड के दोनों तरफ।

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सोमवार रात प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल संस्कृत विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बरेका गेस्ट हाउस तक सुरक्षा व्यवस्था जांची। वहीं, कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारी की बैठक हुई। इसमें अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रघुवीर लाल और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अफसरों को ब्रीफ किया। अफसरों ने कहा कि बिना चेकिंग के एक भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाए। भ्बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ के. एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एस. चिन्नपा आदि थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments