Vivek Bindra Controversy: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटने का आरोप है। इस मामले में विवेक बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर 126 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विवेक बिंद्रा न सिर्फ यूट्यूबर हैं बल्कि एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। बीते 6 दिसंबर 2023 को उनकी शादी यानिका से हुई थी और 14 दिसंबर को उन पर यह गंभीर आरोप लगाया गया।
आरोप है कि विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी को इस बेरहमी से पीटा कि उनके कान का पर्दा तक फट गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। डॉ विवेक बिंद्रा खुद को बिजनेस गुरु कहते हैं। उनके यूट्यूब पर कई चैनल हैं।
1 जनवरी 2024 से बदल जायेंगे कई नियम! 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान
6 दिसंबर को हुई थी विवेक बिंद्रा की शादी
विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी बहन की शादी 6 दिसंबर 2023 को ललित मंगर होटल में विवेक बिंद्रा से हुई थी। विवेक द्वारा पत्नी की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है।
Loksabha Election: शरद पवार और राहुल गांधी के बीच मीटिंग, सीट आवंटन का फैसला अंतिम चरण में?
इस बीच पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पिटाई के बाद महिला का कई दिनों तक दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चला। आरोप है कि महिला को इस कदर पीटा गया कि उसके कान का पर्दा भी फट गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Good News! महाराष्ट्र को मिली और एक वंदे भारत, मुंबई से कहां तक होगा सफर? पढ़ें
पूरा मामला समझिए
इस मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस की माने तो विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। यानिका के शरीर पर चोट के निशान भी आए हैं। यानिका के भाई वैभव के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद ही विवेक बिंद्रा और उनकी मां के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।
दोनों के बीच हो रही बहस में उनकी बहन यानिका ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इस पर विवेक बिंद्रा ने यानिका को बंद कमरे में बेरहमी से पीटा।इसके चलते उन्हें दिल्ली के कड़कडुमा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था।
