मुंबई: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उससे पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन करने के बाद नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो करेंगे और फिर सभा को संबोधित करेंगे। राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन अगले साल 22 जनवरी को होगा। इसके लिए अयोध्या (Ayodhya) का भी कायापलट किया गया है। अयोध्या में एक नया हवाई अड्डा बनाया गया है और रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या आएंगे और एयरपोर्ट समेत रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 15 किमी है।
Maharashtra: पूर्व मंत्री सुनील केदार को एक और झटका! पहले 5 साल की सजा… अब विधायकी भी रद्द!
रोड शो करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे मोदी
अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी इसी रास्ते से रोड शो करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। रोड शो मार्ग पर 51 अलग-अलग स्थानों पर मंडप स्थापित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यहां मौजूद सभी साधू- संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देंगे। पीएम मोदी रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट मार्ग पर पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की आधारशिला भी रखेंगे।
रेलवे स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी वंदे भारत और अमृत भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद मोदी फिर सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे और एयरपोर्ट के पास आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी और 11:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
