Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती नतीजों में कट्टरपंथी जलीली ने बनाई...

ईरान के राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती नतीजों में कट्टरपंथी जलीली ने बनाई बढ़त

दुबई। ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनावों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक कट्टरपंथी उम्मीदवार सईद जलीली ने बढ़त बना ली है। इससे उनका ईरान का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। सुधारवादी उम्मीदवार मसूद पेजेशकियन दूसरे स्थान पर हैं। वह सईद जलीली से भारी मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल द्वारा प्रसारित प्रारंभिक परिणामों में जलीली को चुनाव में शुरुआत में सीधे जीत हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखाया गया है।

ऐसे में चुनाव परिणामों में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में जलीली को एक करोड़ से अधिक वोट मिले हैं, जबकि पेजेशकियन को 42 लाख वोट मिले है। संसद के कट्टरपंथी स्पीकर मोहम्मद बाघेर कलीबाफ को 13 लाख 80 हजार वोट मिले। शिया धर्मगुरु मुस्तफा पूरमोहम्मदी को करीब 80,000 वोट मिले हैं। ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।

ईरान में ये चुनाव पिछले महीने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक विमान दुर्घटना में मौत होने के कारण हो रहे हैं। ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर पश्चिम एशिया में व्यापक स्तर पर तनाव है और ईरान पिछले कई वर्षों से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ईरान के संविधान के मुताबिक किन्हीं परिस्थितियों में मौजूदा राष्ट्रपति की मौत हो जाने पर उसके 40 दिनों के अंदर राष्ट्रपति चुनाव कराना जरूरी होता है।

ईरान में शुरुआती चुनाव परिणामों में आगे चल रहे सईद जलीली पूर्व परमाणु वार्ताकार रहे हैं। पश्चिमी देशों के साथ ईरान के परमाणु समझौते को लेकर उन्होंने बहुत सकारात्मक और अहम भूमिका निभाई है। वह ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के पूर्व भी रह चुके हैं। वह ईरान के अयातुल्ला खामेनेई के करीबी भी हैं। परमाणु हथियारों को लेकर वह काफी आक्रामक माने जाते हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments