Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिकेरल में राहुल गांधी: देश की परंपरा और इतिहास की रक्षा करता...

केरल में राहुल गांधी: देश की परंपरा और इतिहास की रक्षा करता है संविधान

मलप्पुरम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल करने के बाद बुधवार को पहली बार केरल पहुंचे. उन्होंने मलप्पुरम के एडवन्ना में रोड शो किया. इस दौरान यूडीएफ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. जिन्होंने राहुल के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. सांसद ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया.

राहुल गांधी ने कहा कि देश की परंपरा और इतिहास की रक्षा संविधान करता है. उन्होंने कहा कि अगर संविधान खत्म हो गया था तो यहां आने वाले लोग कहेंगे कि वो मलयालम को नहीं सुनना चाहते, न ही यहां के खाने और यहां की परंपरा को मानेंगे हैं. राहुल ने कहा कि इस बार का चुनाव संविधान को बचाने के लिए था. उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के वो लाखों लोग थे जो अपनी परंपरा, इतिहास, संस्कृति से प्यार करते हैं और अपना भविष्य खुद तय करना चाहते थे. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह थे जो कहते थे कि नहीं. राहुल ने कहा कि पीएम और शाह चाहते थे कि अगर वो चाहेंगे कि केरल के लोग हिंदी बोले तो उन्हें हिंदी ही बोलना पड़ेगा, अगर वो चाहेंगे कि तमिल लोग तमिल छोड़कर हिंदी बोले तो उन्हें ऐसा ही करना पड़ेगा.

राहुल ने कहा कि पीएम और शाह के पास राजनीतिक पावर था. उनके पास ईडी, सीबीआई, आईटी जिससे वो लोगों पर हुक्म चलाते थे. लेकिन केरल, उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश की जनता ने उन्हें बता दिया कि वो किसी पर हुक्म नहीं चला सकते. इसके साथ ही जनता ने उन्हें ये भी बता दिया कि संविधान उनकी आवाज है इसे हाथ मत लगाना. राहुल ने कहा कि चुनाव के दौरान बीजेपी के नेताओं ने संविधान को बदलने की बात कही ये पावर का घमंड था. इससे पहले मंगलवार 11 जून को राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी जीत के लिए सभी का धन्यवाद किया.

वायनाड से राहुल गांधी ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर लोगों का आभार जताने के लिए पहुंचे. मलप्पुरम के साथ ही राहुल वायनाड का दौरा भी करेंगे साथ ही वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मलप्पुरम में भी उन्होंने सभा को संबोधित किया. इस दैरान मंच पर मौजूद सभी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. राहुल ने भी अपनी प्रचंड जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments