Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिराहुल गांधी की गुजरात में दहाड़, जैसे हमारा कार्यालय तोड़ा, वैसे...

राहुल गांधी की गुजरात में दहाड़, जैसे हमारा कार्यालय तोड़ा, वैसे ही हम उनकी सरकार को तोड़ेंगे

अहमदाबाद। सभा में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद ने कहा, जिस तरह से उन्होंने हमारा कार्यालय तोड़ा, उसी तरह हम उनकी सरकार तोड़ने जा रहे हैं। दरसल लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे। राहुल गांधी राजकोट गेम जोन अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल अहमदाबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उधर, राहुल गांधी के अहमदाबाद दौरे पर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वे कांग्रेस सांसद के लोकसभा में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज हैं।

राहुल गांधी ने माना गुजरात कांग्रेस में कमियां है। यहां दो तरह के घोड़े हैं। एक का इस्तेमाल दौड़ के लिए और दूसरे का इस्तेमाल शादी के लिए किया जाता है। कांग्रेस रेस के घोड़े को शादी में और शादी के घोड़े को रेस में लगा देती है। पिछले चुनावों मे हमनें भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ा। 2017 में हमने तीन महीनों के लिए काम किया था, परिणाम भी अच्छे आए थे। अब हमारे पास तीन साल है। हम फिनिशिंग लाइन को पीछे छोड़ देंगे। आप 30 साल बाद गुजरात में जीतने वाले हैं। मैं और मेरी बहन आपके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा, भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या की थी। शुरुआत आडवाणी ने की थी, रथयात्रा की थी। कहा जाता है नरेंद्र मोदी ने उस रथयात्रा में आडवाणी की मदद की थी। मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की और प्राण प्रतिष्ठा में अडानी-अंबानी दिख गए लेकिन गरीब व्यक्ति नहीं दिखा। संसद में मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि ये भाजपा ने अपनी पूरी राजनीति चुनाव के पहले इन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। लेकिन इंडी गठबंधन अयोध्या में चुनाव जीत गया, यह क्या हुआ?

राहुल गांधी ने कहा, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा राहुल मुझे पता लग गया था कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने वाला हूं और जीतने भी वाला हूं। उन्होंने कहा, मुझे अयोध्या के लोग कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हमारी जमीन ली गई, कई दुकानें-घर तोड़े गए और सरकार ने आज तक लोगों को मुआवजा नहीं दिया। अयोध्या का बड़ा एयरपोर्ट बना उसमें अयोध्या के किसानों की जमीन गई, जिसमें किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्यावासी ही नहीं थे। इससे पहले राहुल गांधी के दौरे पर शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, हमारे नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आने की जानकारी दी थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments