Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडभंसाली की इस फिल्म में फिर एकसाथ रोमांस करते दिखेंगे रणबीर-आलिया, इस...

भंसाली की इस फिल्म में फिर एकसाथ रोमांस करते दिखेंगे रणबीर-आलिया, इस साल नवंबर से शुरू होगी शूटिंग

नई दिल्ली । वेब सीरीज हीरामंडी के बाद फिल्ममेकर संजय लीला अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर के प्री प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। हालांकि यह फिल्म पीरियड ड्रामा नहीं होगी। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म के लिए संजय को जीयो स्टूडियोज का साथ मिल चुका है।

फिल्म में कई भव्य दृश्य होंगे

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म में कई भव्य दृश्य होंगे। रोमांस के साथ ही म्यूजिक, ड्रामा, एक्शन और इमोशन्स में कोई कमी नहीं की जाएगी। संजय ने पिछले कुछ महीनों में फिल्म के संगीत पर काम कर लिया है। इसके साथ ही विक्की, रणबीर और आलिया के साथ कुछ स्क्रिप्ट रीडिंग सत्र भी खत्म कर लिए हैं। संजय इस फिल्म के जरिए पीरियड ड्रामा से ब्रेक ले रहे हैं।

कलाकारों ने अपनी डेट्स संजय को दी

पहले उनकी योजना रणबीर के साथ एक छोटा सा शेड्यूल शूट करने की थी। फिर तय किया गया कि तीनों कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से आरंभ की जाएगी। लगभग ढाई सौ दिनों के शेड्यूल के लिए तीनों ही कलाकारों ने अपनी डेट्स संजय को दी हैं।

अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा

अगले साल अगस्त तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना है और फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। आलिया फिलहाल यशराज स्टूडियोज के जासूसी यूनिवर्स की फिल्म में व्यस्त हैं। वहीं रणबीर रामायण : पार्ट 1 की शूटिंग और विक्की छावा फिल्म का पैचवर्क खत्म करने में लगे हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments