Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडएआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल होने से टूटीं रैपर मेगन स्टैलियन आंखें...

एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल होने से टूटीं रैपर मेगन स्टैलियन आंखें छलकी

मुंबई। रैपर मेगन थे स्टैलियन का हाल ही में एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वे टूट गईं और रो पड़ी थीं। दरअसल रैपर मेगन थे स्टैलियन ने अपना एल्बम 6.28 रिलीज किया। इस बीच वे फ्लोरिडा के टैम्पा में डलास हॉट गर्ल समर 2024 के दौरान अपने प्रदर्शन के दौरान रो पड़ीं। रैपर ने अपने प्रदर्शन के दौरान अपने आंसू रोकने की कोशिश की क्योंकि वे उस समय कमजोर पड़ गई थीं, लेकिन वहां मौजूद उनके प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें समर्थन दिखाया। प्रस्तुति देते हुए उनकी आंखों में आंसू गए गए और उनकी यह प्रतिक्रिया उनका एक कथित एआई जनरेटेड अश्लील टेप वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बीच आई है।

बीते शनिवार की रात को रैपर मेगन थे स्टैलियन अमली एरिना में अपनी गायकी का प्रदर्शन दे रही थीं। इस दौरान वे मंच पर रोने लगीं। उस समय उन्होंने खुद को संभालते हुए प्रस्तुति जारी रखने की कोशिश की, लेकिन प्रशंसकों की भीड़ से प्रोत्साहन और प्यार मिलने के बाद वे टूटने लगीं और भावुक हो गईं। एक प्रशंसक के कैमरे ने इस भावनात्मक दृश्य को कैद कर लिया। ये चीजें उस समय हुईं, जब रैपर ने सोशल मीडिया पर अपना एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल करने वालों की निंदा की थी और अपनी निराशा व्यक्त की थी।

प्रशंसक द्वारा इंटरनेट पर साझा किए गए वीडियो में रैपर नजर आ रही हैं, जो अपने हिट गाने ‘कोबरा’ की प्रस्तुति दे रही हैं। गाना गाते हुए वे कुछ देर के लिए अपना सिर झुकाती हैं और खुद को संभालने के लिए गहरी सांस लेती हैं। उनकी आवाज अटकने लगी और हाथ भी कांपने लगे और वे खुद को संभालने में नाकामयाब हो गईं। अब इस वीडियो के वायरल हो ने के बाद से प्रशंसकों का मानना है कि वे अपने अश्लील वीडियो के वायरल होने की घटना से परेशान हैं, क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाई थी और तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

रैपर ने एक्स अकाउंट पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘यह वाकई अजीब है कि जब आप मुझे जीतते हुए देखते हैं तो आप मुझे चोट पहुंचाने के लिए किस तरह आगे बढ़ते हैं। आप बहुत आगे बढ़ जाते हैं। यह नकली और बकवास है। बस इतना जान लीजिए कि आज आपके साथ खेलने का आखिरी दिन था और मैं सच कह रही हूं। प्रशंसकों ने इस पोस्ट का भरपूर समर्थन किया। प्रशंसकों ने रैपर से कथित अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments