Saturday, March 28, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, सेंसेक्स 290 अंक उछला, निफ्टी नए ऑल...

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, सेंसेक्स 290 अंक उछला, निफ्टी नए ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड की ओर

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्‍त उछाल आई है. पहले ही दिन निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा तो सेंसेक्स ने करीब 290 अंक की चढ़ाई की. वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजार की मजबूती को बल मिला। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 290.46 अंक चढ़कर 80,809.80 अंक पर पहुंचा. एनएसई निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. आईटी और इन्फ्रा से जुड़े शेयरों में तेजी बनी.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. दूसरी तरफ विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.55 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही.

बीएसई सेंसेक्‍स ने 167.20 अंकों (0.21%) की बढ़त के साथ 80,686.54 पर कारोबार शुरुआत हुई. निफ्टी 50 भी 85.45 अंकों (0.35%) की बढ़त के साथ 24,587.60 पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 290.46 अंक चढ़कर 80, 809.80 अंक पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा.सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई.

अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे.जबकि टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ. बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 622 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछलकर 80,519.34 के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 996.17 अंक तक उछलकर 80,893.51 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी भी 186.20 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 24,502.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 276.25 अंक उछलकर 24,592.20 के नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे. इस दौरान उन्होंने शुद्ध रूप से 4,021.60 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments