Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडयाद है, अमिताभ बच्‍चन की 'बहू' सुमन रंगनाथन कहां है? चर्चा आम

याद है, अमिताभ बच्‍चन की ‘बहू’ सुमन रंगनाथन कहां है? चर्चा आम

मुंबई। ‘बागबान’ में अमिताभ बच्चन की बहू बनीं और ‘आ अब लौट चलें’ में ऐश्वर्या राय की सौतन बनीं सुमन रंगनाथन निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रहीं और 16 साल पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं। उनकी तीन-तीन शादियां हुईं, और पूर्व पति ने खूब गंभीर आरोप लगाए थे। सुमन रंगनाथन याद हैं? पर अब वो हैं कहां?

याद करें ‘बागबान’ में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की बहू के रोल में सुमन रंगनाथन छा गई थीं। सुमन ने फिल्म ‘फरेब’ से सुपरहिट डेब्यू किया था, और उनका गाना ‘तेरी आंखें झुकीं झुकीं’ हिट हो गया था। बाद में सुमन फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह ऐश्वर्या राय की ‘सौतन’ बनी थीं। 90 में सुमन रंगनाथन का खूब जलवा था, लेकिन फिल्मों से दूर हो गईं। सुमन रंगनाथन का नाम फरहान अख्तर के साथ जुड़ा, और ऐसी भी चर्चा रही कि वह एक्टर राहुल रॉय के साथ लिव-इन में रहीं। पर एक्ट्रेस का एक भी रिश्ता नहीं चला। यहां तक कि पति ने सुमन रंगनाथन पर कजन के साथ ही अफेयर होने का आरोप लगाया था। बाद में सुमन रंगनाथन ने बॉलीवुड छोड़ दिया। वह पिछले 16 साल से हिंदी फिल्मों से दूर हैं। सुमन रंगनाथन अब क्या कर रही हैं।

कर्नाटक में जन्मीं सुमन रंगनाथन ने कन्नड़ फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, और बाद में ‘फरेब’ से बॉलीवुड में आईं। पहली ही फिल्म से सुमन रंगनाथन इंडस्ट्री में चर्चा में आ गई थीं। उन्हें फिल्मों के खूब ऑफर मिलने लगे थे। सुमन ने ‘आ अब लौट चलें’ में ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना से लेकर ‘बागबान’ में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी तक के साथ काम किया। लेकिन उनकी निजी जिंदगी के विवाद ही फिल्मी करियर ले डूबे।
सुमन रंगनाथन का फरहान अख्तर से लेकर राहुल रॉय तक के साथ अफेयर रहा। बिजनेसमैन उरू पटेल के साथ भी रिश्ता रहा। यहां तक कि दो बार शादी हुई और दोनों शादियां टूट गईं। साल 1997 में सुमन रंगनाथन और फरहान अख्तर के अफेयर के खूब चर्चे थे। ‘मसाला डॉट कॉम’ के मुताबिक, फरहान, सुमन रंगनाथन के फ्लर्ट भरे रवैये से परेशान थे। दोनों के बीच आपस में पटती नहीं थी, और इस कारण ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के एक साल बाद फरहान ने अधूना से शादी कर ली थी।

फरहान के बाद सुमन रंगनाथन एक्टर राहुल रॉय के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल रॉय ने सुमन रंगनाथन को उनके करियर में बहुत सपोर्ट किया था। पर उनका रिश्ता नहीं चला। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, सुमन रंगनाथन और राहुल रॉय शादी भी करने वाले थे, पर कुछ चीजें ऐसी हुईं कि उनका रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments