Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
HomeखेलIND vs AUS मैच में बारिश का खतरा, जानिए कैसा रहेगा सेंट...

IND vs AUS मैच में बारिश का खतरा, जानिए कैसा रहेगा सेंट लूसिया में मौसम का मिजाज

नई दिल्‍ली । टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर 8 में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला है। यह मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाएगा। सेंट लूसिया में लगातार मौसम खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की धूप खिली रह सकती है, लेकिन साथ ही कुछ हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है। इसके मुताबिक आसमान में 85 फीसदी बादल हैं। ऐसे में मैच के दौरान बारिश दखल देगी, इस बात के संभावना ज्यादा है। अगर ये मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो फिर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

ग्रुप स्टेज का मैच हो चुका है रद्द

भारतीय टीम का एक मुकाबला इस टी20 वर्ल्ड कप में बारिश की भेंट चढ़ चुका है। इंडिया वर्सेस कनाडा मैच ग्रुप स्टेज का बारिश के कारण आयोजित नहीं हो सका था। ऐसे में सेमीफाइनल से पहले इस मैच के रद्द होने से भारत को नुकसान हो सकता है।

भारत को होगा फायदा

अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो फिर टीम इंडिया को फायदा होगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां मुकाबला इंग्लैंड से होगा और 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल को दोहराया जाएगा।

पूरा मैच होने की संभावना कम

इसके अलावा पूरे दिन 70 फीसदी से अधिक बारिश होने की आशंका है। अगर ऐसा हुआ तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच में पूरे 40 ओवर फेंके जाने की संभावना बेहद कम है। वहीं, कंप्लीट वॉशआउट का भी डर है।

ऐसी है मौसम विभाग की चेतावनी

एक्यूवेदर के मुताबिक पूरे शहर में पूरे दिन बारिश का अनुमान जताया गया है। स्थानीय समयानुसार इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया का मैच 10.30 पर शुरू होगा। इससे पहले भी बारिश होने की आशंका है। वहीं, मैच शुरू होने के बाद भी आसमान साफ होने के आसार नहीं हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments