Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडसचिन तेंदुलकर बेटी सारा करने जा रही बॉलीवुड में डेब्यू, सोशल मीडिया...

सचिन तेंदुलकर बेटी सारा करने जा रही बॉलीवुड में डेब्यू, सोशल मीडिया पर तेज हुआ अटकलों का बाजार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लेजेंड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी, सारा तेंदुलकर, इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में सारा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने उनके बॉलीवुड डेब्यू की अफवाहों को हवा दे दी है।

सारा तेंदुलकर अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखती आई हैं, लेकिन इस वीडियो में ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं।

सारा का वायरल वीडियो

सारा तेंदुलकर वीडियो में रॉयल ब्लू कलर की सैटन ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं और बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके पीछे एक ग्रुप भी चलते हुए नजर आ रहा है, जो शायद उनकी टीम है। सारा तेंदुलकर का ये वीडियो मुंबई के पाली हिल एरिया का है। जहां वो एक वैन की तरफ जाते हुए नजर आईं, जो एक वैनिटी की तरह दिख रहा है। सारा के इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनके एक्टिंग डेब्यू के कयास लगा रहे हैं।

लंबी है सारा की फैन फॉलोइंग

सारा तेंदुलकर को लेकर अब तक कई बार अफवाह उड़ चुकी है कि वो एक्टिंग की दुनिया में करियर में बनाना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर वो पहले ही बेहद पॉपुलर हैं और मिलियंस में फैन फॉलोइंग रखती हैं। सारा तेंदुलकर के प्रोफेशन की बात करें, तो वो एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटोशूट की अपडेट शेयर करती हैं। सारा अब तक कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट भी कर चुकी हैं।

क्या बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू ?

हालांकि, सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सारा ने भी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन, फैंस और मीडिया के बीच इस वीडियो ने सारा के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाओं को तेज कर दिया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments