Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंसाध्वी ने खुद को महंत स्व. कनक बिहारी का उत्‍तराधिकारी बताकर खाते...

साध्वी ने खुद को महंत स्व. कनक बिहारी का उत्‍तराधिकारी बताकर खाते से 90 लाख निकाले

छिंदवाड़ा। फर्जी नॉमिनी बनकर साध्वी ने महंत स्व. कनक बिहारी के खाते से 90 लाख निकाल लिए। यह जालसाजी लोनीबर्रा जानकी मंदिर के महंत और यज्ञ सम्राट रहे महंत स्व. कनक बिहारी दास महाराज के खाते के साथ की गई। आरोप है कि यह रुपये साध्‍वी रीना रघुवंशी लेकर भाग गई है। महंत के उत्तराधिकारी श्यामदास महाराज ने इस मामले की शिकायत की है। बता दें कि महंत कनक बिहारी का निधन 17 अप्रैल 2023 को सड़क हादसे में हो गया था।

बम्हनी लाला निवासी और राम जानकी मंदिर के श्याम सिंह ने एसडीओपी को लिखित शिकायत में बताया कि एसबीआई में महंत स्व. कनक बिहारी महाराज का एक खाता था, जिसमें 90 लाख रुपये जमा थे। इसमें उनके उत्तराधिकारी को लेकर प्रकरण सिविल न्यायालय में भी चल रहा है। इस बीच चौरई एसबीआई के मैनेजर पंकज शर्मा ने भोपाल के कोलार में रहने वाली रीना रघुवंशी को उत्तराधिकारी मानते हुए उक्त राशि का भुगतान कर दिया।

शिकायत में बताया गया कि महंत स्व. कनक बिहारी महाराज ने अपनी वसीयत में स्पष्ट लिखा है कि उनके न रहने पर श्याम सिंह को उनका उत्तराधिकारी माना जाएगा। चांद के सेंट्रल बैंक ने भी इसी वसीयत के आधार पर चीजों का निपटारा किया था, लेकिन चौरई एसबीआई बैंक ने उक्त वसीयत को न मानते हुए एक तरफा भुगतान कर दिया। एसडीओपी सौरभ तिवारी मामले की जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खुद को साध्वी बताने वाली रीना रघुवंशी ने स्टेट बैंक मैनेजर पंकज शर्मा के साथ साठगांठ कर कागजों में हेरफेर कर खुद को नॉमिनी बना लिया और पूरे पैसे निकालकर भाग गई। बताया जा रहा है कि उसने एक लग्जरी कार भी खरीदी है। अभी वह कहां है इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments