Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडफिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' को लेकर छाए हैं एक्टर...

फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ को लेकर छाए हैं एक्टर विक्की कौशल, सलमान खान ने तारीफ में कही ये बात

मुंबई । एक्टर विक्की कौशल इन समय अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। इस गाने में विक्की के डांस मूव्स की फैंस से लेकर स्टार्स भी तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। सलमान ने भी विक्की कौशल का ‘तौबा तौबा’ गाना देखा और एक्स-गर्लफ्रेंड के पति की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

सलमान ने इंस्टा स्टोरी में ‘तौबा तौबा’ गाने का वीडियो शेयर किया और विक्की के डांस की तारीफ करते हुए लिखा- ‘कमाल के डांस मूव्स हैं विक्की। गाना बहुत अच्छा लग रहा है। ढेर सारी शुभकामनाएं।’ सलमान खान के इस पोस्ट पर विक्की कौशल ने शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- ‘सो स्वीट ऑफ यू सलमान सर। थैंक यू सो मच। मेरे और मेरी टीम के लिए आपके शब्द बहुत मायने रखते हैं।’

बता दें फिल्म ‘बैड न्यूज’ में विक्की के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क हैं। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर ‘गुड न्यूज’ के आगे की कहानी दिखाएगी। ‘बैड न्यूज’ को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और यह फिल्म 19 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments