Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी एयरलाइंस के प्लेन में लैंडिंग के दौरान लग गई आग, विमान...

सऊदी एयरलाइंस के प्लेन में लैंडिंग के दौरान लग गई आग, विमान में सवार 297 यात्री सुरक्षित

पेशावर । लैंडिंग दौरान प्लेन में आग लगने से 276 यात्रियों की जान आफत में फंस गई । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पेशावर हवाईअड्डे पर उतरते समय सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट SV792 में गियर में दिक्कत की वजह से टायर में आग लग गई।

आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके अलावा सभी चालक दल और यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित निकाल लिया गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया । आग लगने के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में सभी 276 यात्री और 21 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। टायर फटने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सभी यात्रियों को इमरजेंसी दरवाजे से बाहर निकाला गया। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, इस घटना की जांच चल रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments