Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeबिजनेससेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी कमजोर

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी कमजोर

मुंबई । हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज, 8 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 20 अंक की गिरावट है। ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं ऑटो और पावर शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्‍केई में 0.21% की तेजी है। हांगकांग के हैंगसेंग 1.23% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कंपोजिट में 0.54% की गिरावट देखने को मिल रही है।
ICICI बैंक, HDFC बैंक, टाइटन इंफोसिस, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स बाजार को नीचे खींच रहे हैं। वहीं टाटा मोटर्स, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, M&M, एयरटेल, HCL टेक, टेक महिंद्रा और सनफार्मा बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 67.87 (0.17%) अंक चढ़कर 39,375 पर बंद हुआ। NASDAQ 164.46 (0.90%) अंक बढ़कर 18,352 और S&P 500 इंडेक्‍स 30.17 (0.54%) अंक चढ़कर 5,567 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार में रहा फ्लैट कारोबार

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 5 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 53 अंक की गिरावट के साथ 79,996 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 21 अंक की तेजी रही, ये 24,323 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments