Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयदेश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का तांडव, दिल्‍ली में 24...

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का तांडव, दिल्‍ली में 24 घंटे में लू से 11 की गई जान

नई दिल्‍ली । राजधानी समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी तांडव मचा रही है। दिल्ली में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल में बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया। उधर, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 11 से 19 जून के दौरान दिल्ली में 192 बेघर लोगों की गर्मी के कारण मौत की हुई है।

एक दिन में 142 शवों का दाह संस्कार
दिल्ली में लोगों के मरने वालों मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगमबोध घाट पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौर के बाद इन दिनों दिल्ली में बुरा हाल है। बुधवार को निगम बोध घाट में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। कल रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर इस साल जून महीने में अभी तक 1101 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा
दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 55 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। 23 मई, 1972 को न्यूनतम पारा 34.9 डिग्री रहा था।

बुधवार रात से बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है।

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments