Ind vs Aus World Cup 2023 Final Shahrukh Khan video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्ड कप फाइनल मैच पर पूरे देश और दुनिया की नजर थी। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इस टार्गेट को बड़ी आसानी से चेज किया और वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान बॉलीवुड हस्तियां भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक कई कलाकारों की मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींच रही थी। इस बीच मैच के दौरान शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की उनके प्रशंसकों द्वारा सोश्ल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
वीडियो में क्या है?
वर्ल्ड कप के इस फाइनल मुकाबले में मशहूर गायिका आशा भोंसले भी मौजूद थीं। इस दौरान किंग खान द्वारा उनके चाय के कप उठाने के वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है। है। जब शाहरुख खान आशा भोंसले के साथ बातचीत कर रहे थे। तब उन्हें आशा भोंसले से चाय का कप लेते और दूसरे कर्मचारी को देते हुए देखा गया।
सोश्ल मीडिया पर शाहरुख खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फ़ाइनल में शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान, सुहाना और पत्नी गौरी शामिल हुईं। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और उनके पिता प्रकाश पादुकोण मौजूद भी मौजूद थे।
This is Why He is The Most Humble Superstar Ever ❤️
Look Shah Rukh Khan Giving Respect to Asha Bhosale Ji ❤️
Ek hi to Dil hai SRK , Kitani Baar Jitoge ❤️ pic.twitter.com/5bD8WB7GHx
— POSITIVE FAN (@imashishsrk) November 19, 2023
शाहरुख खान के एक प्रशंसक ने सोश्ल मीडिया पर लिखा कि इसी वजह से शाहरुख सबसे विनम्र सुपर स्टार हैं। देखिए वो कैसे आशा भोंसले को सम्मान दे रहे हैं। एक ही तो दिल है एसआरके कितनी बार जीतोगे?
