Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिशरद पवार का संकेत, लोस चुनाव कम सीटों पर लड़ा इसका...

शरद पवार का संकेत, लोस चुनाव कम सीटों पर लड़ा इसका मतलब यह नहीं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी कम सीटों पर लड़ेंगे

मुंबई। लोकसभा चुनाव की माथ पच्‍ची अभी खत्‍म भी नहीं हुई कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर राजनीति शुरू हो गई। कयास लागए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक होने वाले महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सीट बंटवारे की वार्ता के दौरान सीटों के बड़े हिस्से की मांग कर सकते हैं।

शुक्रवार को पुणे में हुई एनसीपी की बैठक में मौजूद शरद पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों से कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने गठबंधन के तहत कम सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

शरद पवार ने पार्टी नेताओं से कहा कि एनसीपी विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक संख्या में सीटों की मांग करेगी। पवार ने कहा कि वे आगामी चुनाव एमवीए के हिस्से के रूप में लड़ेंगे, इसलिए नेताओं को सावधान रहना चाहिए और कोई भी भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए जिससे ब्लॉक की एकता में बाधा उत्पन्न हो। पार्टी सुप्रीमो ने नवनिर्वाचित सांसदों से सरकार पर दबाव बनाने के लिए जाति जनगणना की मांग को जोरदार तरीके से उठाने और विधानसभा में मराठा, धनगर और लिंगायत आरक्षण का मुद्दा उठाने को कहा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments