Monday, March 30, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसइन 2 कंपनियों के शेयर आज भर रहे उड़ान, एक्सपर्ट कर रहे...

इन 2 कंपनियों के शेयर आज भर रहे उड़ान, एक्सपर्ट कर रहे थे- नुकसान होने का दावा

नई दिल्‍ली । मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एक दिन पहले अपने नोट में जिन दो स्टॉक्स को न्यूट्रल रेटिंग दी थी, उनमें से एक आज उड़ान भर रहा है और दूसरा भी बढ़त पर है। हम बात कर रहे हैं अमारा राजा बैट्री और एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों की। अमारा राजा बैट्रीज के शेयर आज करीब 18 फीसद से अधिक उछल कर 1656.05 रुपये के 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। जबकि, एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 4 फीसद ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
अमारा राजा के शेयर आज 1480.85 रुपये पर खुले। जबकि, एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर 575 रुपये पर। एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर भी आज 620.35 रुपये के 52 हफ्ते के हाई को छूकर 597 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

क्या कहा है ब्रोक्रेज फर्म ने

घरेलू ब्रोक्रेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अमारा राजा बैट्रीज के शेयर पर 24 जून को न्यूट्रल रेटिंग दी थी। नोट के मुताबिक स्टॉक मॉजूदा प्राइस से 31 फीसद से अधिक टूटकर 1090 रुपये पर जा सकता है। जबकि, एक्साइड इंस्ट्रीज का टार्गेट प्राइस 430 रुपये रखा है और इसमें 27.76 प्रतिशत के नुकसान के आसार हैं।

अमारा राजा बैट्रीज शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले एक महीने में अमारा राजा बैट्रीज के शेयर 30 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। यह शेयर छह महीने में ही अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना से अधिक कर दिया है। इस अवधि में 106 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसने 146 प्रतिशत से अधिक की उड़ान भरी है।

एक्साइड इंडस्ट्रीज शेयर प्राइस हिस्ट्री

एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले 5 दिन में 7 फिसद से अधिक का रिटर्न दे चुका है। एक महीने में यह 21 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है। इस स्टॉक ने भी छह महीने में अपने निवेशकों का धन दोगुना से अधिक कर दिया है। एक साल में इसने 157 फीसद से अधिक का रिटर्न दे चुका है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, हमारे नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments