Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeलोकल न्यूजMumbai Ganeshotsav: श्री वरदविनायक चैरिटेबल ट्रस्ट गणेशोत्सव मंडल: 1993 से आस्था और...

Mumbai Ganeshotsav: श्री वरदविनायक चैरिटेबल ट्रस्ट गणेशोत्सव मंडल: 1993 से आस्था और संस्कृति की विरासत

मुंबई: जब गणेशोत्सव के दिनों में ढोल-ताशों की गूंज गलियों में फैलती है और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है, तब हर दिल में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ जाती है। इसी भक्ति और संस्कृति की रोशनी को पिछले तीन दशकों से संजोए हुए है – श्री वरदविनायक चैरिटेबल ट्रस्ट सरवजनिक गणेशोत्सव मंडल

1993 में स्थापित यह मंडल सिर्फ गणेशोत्सव मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका उद्देश्य हमेशा से समाज को जोड़ना और भारतीय संस्कृति की विरासत (वारसा) को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना रहा है। मंडल का मार्गदर्शक सूत्र भी यही है – “विरासत संस्कृति की” (वारसा संस्कृतीचा)

गणेशोत्सव के साथ-साथ मंडल सालभर कई धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों का आयोजन करता है। गणेश जयंती, महाशिवरात्रि, अंगारकी चतुर्थी, कोजागिरी पौर्णिमा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्वों को मंडल समाज की भागीदारी से भक्ति और उत्साह के साथ मनाता है।

डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन 2025: मार्वे बीच पर BMC के खास इंतज़ाम, बारिश में भी अधिकारी डटे

इन आयोजनों में सबसे विशेष है गणेश जयंती पालखी सोहळा। इस अवसर पर भगवान गणेश की सुंदर पालखी पूरे क्षेत्र में शोभायात्रा के रूप में निकाली जाती है। ढोल-ताशों की थाप, भक्तों की जय-जयकार और सजावट से सजी सड़कों का नजारा हर किसी के दिल में भक्ति और एकता का भाव जगाता है।

मंडल के सदस्य हर साल अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रेम से इन कार्यक्रमों को सफल बनाते हैं। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति (भारतीय संस्कृती) हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और इसे नई पीढ़ी तक गर्व से पहुँचाना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है।

त्योहारों के जरिए मंडल का संदेश स्पष्ट है –
आस्था से जुड़ें, समाज से जुड़ें और संस्कृति की विरासत को सहेजें।
इसी भावना ने श्री वरदविनायक चैरिटेबल ट्रस्ट मंडल को मुंबई के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में विशेष स्थान दिलाया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments