Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेससीतारमण ने ट्रेड यूनियनों और श्रम संगठनों के साथ की बजट पूर्व...

सीतारमण ने ट्रेड यूनियनों और श्रम संगठनों के साथ की बजट पूर्व बैठक

नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री (Union Finance and Corporate Affairs Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को आम बजट 2024-25 की तैयारियों (Preparations for General Budget 2024-25) के मद्देनजर ट्रेड यूनियनों और श्रम संगठनों (Trade unions and labor organizations) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रेड यूनियनों और श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए और विचार रखे।

बजट पूर्व परामर्श बैठक में वित्त सचिव, वित्तीय सेवा के सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी भाग लिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम चुनाव से पहले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। चुनाव के बाद उन्हें फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अब पूर्ण बजट पेश करने के पहले उसकी तैयारी शुरू कर दी है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments