Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुड27 साल बाद फिर फौजी का किरदार, सनी देओल ने बॉर्डर 2...

27 साल बाद फिर फौजी का किरदार, सनी देओल ने बॉर्डर 2 की घोषणा की

मुंबई। अभिनेता सनी देओल को फैंस एक बार फिर जल्‍द फौजी के रोल में देखेंगे। 27 साल बाद सनी इस किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल ने गुरुवार को बॉर्डर 2 के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा का वीडियो शेयर किया। बता दें, बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। यह 13 जून 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

वीडियो में बॉर्डर 2 को भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बताया गया है। वीडियो की पृष्ठभूमि में रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम का संदेशे आते हैं गाना बजता है। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इससे पहले वे दिल बोले हड़िप्पा, जट्ट एंड जूलियट, पंजाब 1984 और केसरी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की है।

बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की 1997 की हिट वॉर ड्रामा बॉर्डर का सीक्वल है । 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बनी इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, कुलभूषण खरबंदा और पुनीत इस्सर जैसे कई कलाकार शामिल थे। देओल ने मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका निभाई थी, जो एक सख्त सरदार था और अपनी बटालियन का नेतृत्व करता था। इससे पहले गुरुवार को जैकी श्रॉफ ने बॉर्डर की 27वीं सालगिरह मनाई और फिल्म से एक वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने फिल्म में विंग कमांडर एंडी बाजवा की भूमिका निभाई थी। बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments