Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडशादी की चर्चाएं के बीच घेर रहा है सोनाक्षी का पुराना बयान...

शादी की चर्चाएं के बीच घेर रहा है सोनाक्षी का पुराना बयान जीवन साथी के जरूरी गुण

मुंबई। कई मीडिया रिपोर्ट्स सोनाक्षी की अभिनेता जहीर इकबाल के साथ इस महीने शादी करने की चर्चा कर रहीं हैं। हालांकि इसकी घोषणा अब तक नहीं हुई है। जहीर इकबाल के साथ अभिनेत्री का नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। अक्सर ये कहा जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं। खबरें बतातीं हैं कि दोनों इस महीने ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।सोनाक्षी की शादी से संबंधित इन अटकलों के बीच उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पार्टनर में होने वाले जरूरी गुणों पर बात की थी। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड’ बाजार में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस सीरीज में फरीदन का किरदार निभाया है।

अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने उनके लिए प्यार का मतलब बताया था। अभिनेत्री ने कहा था कि उनके लिए प्यार का मतलब आराम है। उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ सालों में उन्हें ऐसे साथी का महत्व समझ में आया है, जिसके साथ वह बिना किसी बनावट के जैसी हैं वैसी रह सकें। उन्होंने कहा, यह जानकर सुकून मिलना चाहिए की भले ही आप दोनों की लड़ाई हुई हो, लेकिन आपका जीवन साथी आपके लिए हमेशा मौजूद रहेगा।

जीवन साथी में जरुरी गुणों को लेकर उन्होंने कहा था कि उसमें ईमानदारी होना सबसे जरूरी गुण है। उन्होंने कहा था कि अगर कोई खुद के साथ ईमानदार होगा, तभी वह अपने पार्टनर के प्रति भी ईमानदारी रख सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि उनके लिए जीवन साथी हंसी-मजाक करने वाला एक हंसमुख इंसान होना भी जरुरी है। उन्होंने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा था कि उस इंसान के साथ आपको उतना ही सहज होना चाहिए, जितना आप खुद के साथ होते हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments