Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए सितारे, रणवीर सिंह की...

अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में शामिल हुए सितारे, रणवीर सिंह की डांस परफॉर्मेंस ने बांधा समां

नई दिल्ली । देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की शादी को कुछ ही दिन बचे हैं। दो ग्रैंड प्री वेडिंग के बाद अनंत और राधिका की अब धूमधाम से शादी होने वाली है। मगर यह शुभ घड़ी आने से पहले अंबानी परिवार हर तरह की रस्म को किसी फेस्टिवल की तरह खूबसूरती से सेलिब्रेट कर रहा है।

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में कई सेलेब्स शामिल हुए। इन सबके बीच बर्थ डे ब्वॉय रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से लाइमलाइट चुरा ली।

संगीत सेरेमनी में सितारों की धूम

मुंबई के जियो सेंटर में होने वाली शादी से पहले NMACC में कपल की लैविश रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सलमान खान (Salman Khan) जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई दिए। इसके अलावा फंक्शन में ‘कल्कि 2898 एडी’ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अयान मुखर्जी सहित कई और सेलेब्स शामिल हुए।

रणवीर ने किया ‘नो एंट्री’ के गाने पर डांस

दो महीने में पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने फिल्म ‘नो एंट्री’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘इश्क दी गली विच’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनका डांस पूरे फंक्शन का हाईलाइटिंग प्वाइंट रहा। रिप्पड जींस और व्हाइट टी शर्ट में रणवीर ने अपने लुक से भी हमेशा की तरह सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments