Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 100 अंक के साथ 80,800 के...

शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 100 अंक के साथ 80,800 के स्‍तर पर कर रहा कारोबार

नई दिल्‍ली । शेयर बाजार में आज यानी 18 जुलाई को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त है। इससे पहले मंगलवार को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं कल यानी बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी पर बाजार बंद था।

जापान के शेयर बाजार में 2% की गिरावट

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.99% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.41% की गिरावट है। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.05% में 0.05% की तेजी है।
बधवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 243 (0.59%) अंक चढ़कर 41,198 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 512 (2.77%) अंक बढ़कर 17,996 पर बंद हुआ था।

HDFC बैंक, रिलायंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस बाजार को नीचे खींच रहे हैं। वहीं इंफोसिस, TCS, एक्सिस बैंक, सनफार्मा और SBI बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।

मंगलवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले मंगलवार यानी 16 जुलाई को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,898 और निफ्टी ने 24,661 का हाई बनाया था। इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 51 अंक की तेजी के साथ 80,716 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 26 अंक की तेजी रही। ये 24,613 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल यानी बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी के चलते आज शेयर बाजार बंद था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments