Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमुंबई में अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएमसी की टीम और पुलिस पर पथराव,...

मुंबई में अतिक्रमण हटाने पहुंची बीएमसी की टीम और पुलिस पर पथराव, कई घायल

मुंबई। पवई के एक झुग्गी इलाके में गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इस पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और बीएमसी के अधिकारियों पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे हुई घटना के तुरंत बाद बीएमसी ने अतिक्रमण विरोधी अभियान रोक दिया। उन्होंने कहा कि पवई के जय भवानी नगर में जब अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा था, तब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों और बीएमसी टीम पर पथराव किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।

पथराव की घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पुरुषों और महिलाओं का एक समूह पुलिस और बीएमसी कर्मचारियों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी पत्थरों से खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहे हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments