Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयउत्तर भारत-पश्चिम भारत में सूरज उगल रहा आग तो दक्षिण में भारी...

उत्तर भारत-पश्चिम भारत में सूरज उगल रहा आग तो दक्षिण में भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। देश में गर्मी अपनी चरमोत्‍कर्ष की ओर बढ़ रही है। मौसम दिन भर अलग-अलग अंदाज दिखा रहा है। उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से आग बरस कर शरीर को झुलसा रही है तो दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश आफत बनी है। अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

दक्षिणी राज्‍यों मूसलधार बारिश को रेड अलर्ट

दक्षिण में केरल में मूसलधार बारिश को लेकर दो जिलों में रेड और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। केरल के रेड अलर्ट वाले जिलों में 20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के अलावा, कन्याकुमारी और शिवगंगा जिले में भी 12 से 14 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या ऊपर रहने का अनुमान जताया है। वहीं जम्मू संभाग में सातवें दिन पारा 40.0 डिग्री रहा।

पहाड़ी राज्‍यों में सूरज उगल रहा आग

इधर, पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाके भी तप रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को सातवें दिन भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी कम होने और बढ़ते तापमान के चलते ज्यादातर जल स्रोत सूख रहे हैं और 478 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल संसाधनों में 75 फीसदी तक पानी की कमी हो गई और कोई दूसरा वैकल्पिक स्रोत भी नहीं है। सोलन समेत कई जिलों में तीन से चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है।

राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। इसके अलावा, प्रदेश के तीन और शहरों फलोदी में 47.8, चुरु में 47.4 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments