Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडसोनाक्षी-जहीर की शादी पर सुनील पाल का तंज, सोना तुमसे ऐसी उम्मीद...

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर सुनील पाल का तंज, सोना तुमसे ऐसी उम्मीद तो न थी

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के 23 जून को कोर्ट मैरिज करने की खबरे हैं. इस खबर ने फैंस ही नहीं उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को भी सरप्राइज किया था, इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था. पर अब कॉमेडियन सुनील पाल ने इसी खबर को लेकर एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया है. उन्होंने शादी में पिता को जानकारी न होने वाली बात पर निराशा जाहिर की है.

कॉमेडियन ने शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल नाम से हैशटैग के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते हैं, यह दोस्तों के लिए ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए. ये दिल तोड़ने वाला है. उन्होंने जिंदगी भर आज मेरे यार की शादी है गाना गाया है. लेकिन वह अपनी बेटी की शादी के बारे में नहीं जानते. सोना तुमसे ये उम्मीद नहीं थी. अगर आप अपने पिता को फोन करेंगी तो वह जरुर आएंगे.

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने शादी की खबरों पर कहा, मैं इस वक्त मुंबई से बाहर हूं और यदि यह खबरों के संबंध में है, तो इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी या भागीदारी नहीं है. जबकि जूम को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर औऱ राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं अभी दिल्ली में हूं. चुनाव परिणामों के बाद में यहां आ गया. मैंने बेटी की शादी के बारे में किसी से बात नहीं की है. तो आपका सवाल है कि वह शादी कर रही हैं? इसका जवाब है उन्होंने मुझे किसी ने कुछ नहीं बताया है. मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मैं मीडिया में मैने पढ़ा है. अगर वह मुझ पर भरोसा करेंगी, तो मैं और मेरी पत्नी कपल को आशीर्वाद देंगे. हम हमेशा उसकी खुशी की कामना करते हैं. हम उसके फैसले पर पूरा भरोसा करते हैं. वह कभी भी संविधान से बाहर या अवैध फैसला नहीं लेगी. एक वयस्क के रूप में अपने फैसले खुद लेने का अधिकार रखती है.

उन्होंने कहा, ऐसा कहने के बाद, मैं यह कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा. मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इसकी जानकारी क्यों नहीं है और मीडिया को इसकी जानकारी है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि आज कल बच्चे सहमति नहीं लेते, मां-बाप को सिर्फ बताते हैं. हम सूचित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं.बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. जबकि डबल एक्सएल में दोनों ने साथ काम किया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments