Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिस्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय पर हमला, फायरिंग कर दी जान से...

स्वामी प्रसाद मौर्य के कार्यालय पर हमला, फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी

कुशीनगर। स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से कुशीनगर लोकसभा के उमीदवार हैं। गुरुवार देर रात उनके पडरौना मार्ग स्थित राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कसया कस्बा स्थित कार्यालय पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि तोड़फोड़ कर दौरान फायरिंग भी की गई। इसको लेकर कार्यालय पर भगदड़ मच गई।
तोड़फोड़ से नाराज कार्यकर्ता रात को ही थाने में पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्यालय प्रभारी गुलाब मौर्य ने कसया थाने में तहरीर देकर न्याय के लिए लगाया गुहार। कार्यालय प्रभारी के अनुसार रात को एक कार और बाइक से करीब 10 लोग पहुंचे और फायरिंग करते हुए। कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। वहां खड़ी गाड़िया भी क्षतिग्रस्त कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments