Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedT20 World Cup 2024: सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स का ऐलान, In vs...

T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स का ऐलान, In vs Eng मैच में ये होंगे अंपायर

नई दिल्‍ली । T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल मैचों(Semi-final matches) के लिए आईसीसी ने मैच (ICC Matches)ऑफिशियल्स की घोषणा(announcement of the officials) कर दी है। इसी के साथ ये जानकारी सामने आ गई है कि इंडिया वर्सेस इंग्लैंड (india vs england)सेमीफाइनल मैच में कौन अंपायरिंग(Umpiring) करने वाला है। साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले मैच में रिचर्ड एलिंगवर्थ और भारतीय अंपायर नितिन मेनन ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। वहीं, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑन-फील्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी रॉड टकर और क्रिस गैफनी को सौंपी गई है।

साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान मैच 26 जून को

साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान मैच 26 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। हालांकि, भारत में ये मैच 27 जून की सुबह 6 बजे से देखा जा सकेगा। साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी, लेकिन अफगानिस्तान की टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। ऐसे में साउथ अफ्रीका की राह मुश्किल हो सकती है। इस मैच में रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर होंगे और एहसान रजा फोर्थ अंपायर की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। पहले सेमीफाइनल मैच में रिची रिचर्डसन मैच रेफरी होंगे।

भारत के पास बदला लेने का मौका

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच की बात करें तो क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर मैदान पर अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और थर्ड अंपायर जोएल विल्सन होंगे। वहीं, गयाना में 27 जून को रात 8 बजे से खेले जाने वाले इस मैच में चौथे अंपायर पॉल रीफेल होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भी खेला गया था, जिसमें 10 विकेट से इंग्लैंड को जीत मिली थी। ऐसे में भारत के पास बदला लेने का मौका है और तीसरी बार फाइनल खेलने का मौका होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेफ क्रो मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मैचों के लिए मैच ऑफिशियल्स

26 जूनः साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (त्रिनिदाद)

रेफरी: रिची रिचर्डसन

ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और नितिन मेनन

टीवी अंपायर: रिचर्ड केटलबोरो

चौथा अंपायर: अहसान रजा

27 जून: भारत बनाम इंग्लैंड (गयाना)

रेफरी: जेफरी क्रो

ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और रॉडनी टकर

टीवी अंपायर: जोएल विल्सन

चौथा अंपायर: पॉल रीफेल

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments