Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर आतंकी हमला; मुठभेड़ में अफसर समेत 5...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर आतंकी हमला; मुठभेड़ में अफसर समेत 5 जवान शहीद

नई दिल्‍ली । जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को डोडा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार जवान बुरी तरह से घायल हो गए थे जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक आर्मी का एक अधिकारी भी हमले में शहीद हो गया है। कश्मीर के एक आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ‘कश्मीर टाइगर्स’ ने बयान जारी करके कहा है कि सुरक्षाबलों ने जब ‘मुजाहिद्दीन’ का तलाशी अभियान शुरू किया तो फायरिंग की गई।

हमले की जिम्‍मेदारी कश्‍मीर टाईगर्स ने ली

बता दें कि कश्मीर टाइगर्स पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का शैडो ग्रुप है। 9 जुलाई को कठुआ में हुए हमले की जिम्मेदारी भी इसी आतंकी संगठन ने ली थी। अधिकारियों का कहना है कि डोडा में राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शाम को 7 बजे के बाद देसा जंगल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। यहां आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी।

20 मिनट चली मुठभेड़ में पांच जवान घायल

इसके बाद जंगल में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 20 मिनट चली मुठभेड़ में अधिकारी समेत चार जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चारों जवानों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर थी। डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ अब भी जारी है। बताया गया कि यहां तीन से चार आतंकी छिपे हो सकते हैं।

जंगल में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू

जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। वाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जवानों के घायल होने की सूचना दी। खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया गया था। बीते कुछ सप्ताह से जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को देखते हुए सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। 14 जुलाई को कुपवाड़ा में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिन्हें जवानों ने ढेर कर दिया था।

8 जुलाई को हमले में पांच सेना के जवान शहीद

8 जुलाई को कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच सेना के जवान शहीद हो गए थे। वहीं घात लगाकर सेना के काफिले पर किए गए हमले में कई जवान घायल हो गए थे। कुलगाम में 6 जुलई को कई आतंकियों को मार गिराया गाय था वहीं दो जवान भी शहीद हो गए ते। हाल ही में डोडा में भी मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मारा गया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments