Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा में फिर लड़कियों के स्कूल पर की बमबारी

आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा में फिर लड़कियों के स्कूल पर की बमबारी

कराची। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। अधिकतर बार आतंकियों द्वारा लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। एक बार फिर दक्षिण वजीरिस्तान की वाना तहसील में एक लड़कियों के स्कूल को आतंकवादियों ने निशाना बनाया। लड़कियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से वाना वेलफेयर एसोसिएशन के समर्थन से स्थापित सोफिया नूर स्कूल की स्थापना के कुछ ही दिन बाद यहां बमबारी से हमला किया गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि यह हमला दक्षिणी जिलों के स्कूलों में किए गए हमले के ठीक आठ दिन बाद किया गया है। शेवा शहर में नौ मई को इस्लामिया गर्ल्स स्कूल में भी बमबारी की गई थी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्कूल पर बमबारी की घटनाओं ने प्रांत के निवासियों में डर पैदा कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों में यहां शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया गय है।

इस घटना को लेकर जारी रिपोर्ट के अनुसार सोफिया नूर स्कूल के कुछ हिस्सों में निर्माण का काम चल रहा था। सुबह के तीन बजे यहां विस्फोट हुआ, जिसमें इमारत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि स्कूल के प्रशासन को जबरन वसूली पत्र मिले हैं। स्थानीय लोगों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments