Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअंबरसरिया गाने वाली लड़की जिसने सलमान को भी घेरा

अंबरसरिया गाने वाली लड़की जिसने सलमान को भी घेरा

मुंबई. कई सारी बॉलीवुड और साउथ की फिल्में साल में बनती हैं. इनमें गाने भी बहुत होते हैं. और यही वजह है कि हर तरह के सिंगर्स इंडस्ट्री में मिल जाएंगे. इन्हीं में से एक सिंगर हैं सोना मोहापात्रा जो यूनिक आवाज के लिए फेमस हैं. फुकरे फिल्म का उनका गाना अंबरसरिया तो खूब पसंद किया जाता है. इसके अलावा वे अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में ही कई नामी लोगों पर आरोप लगाए हैं. यहां तक कि सलमान खान को भी घेरा है. सोशल मीडिया पर भी वे एक्टिव रहती हैं और अपना प्वाइंट स्ट्रॉन्गली रखती हैं. एक्ट्रेस 48 साल की हो चुकी हैं. आइये जानते हैं फुकरे फिल्म के गाने अंबरसरिया से फेमस होने वाली सोना के जीवन से जुड़े बड़े विवाद.

सोना मोहपात्रा सलमान खान से भी पंगा ले चुकी हैं. एक दफा उन्होंने सलमान खान पर लड़कियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि हमारे समाज में हमेशा से लड़कियों को नीचा दिखाया जाता रहा है. वे बचपन से सुनती आई हैं कि सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड्स के सिर पर पब्लिक प्लेस पर बोतल तोड़ते हैं. वे देश के बड़े स्टार माने जाते हैं. ये सब बंद होना चाहिए.

जब 2020 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया उसके बाद से मीटू कैंपेन ने भारत में रफ्तार पकड़ी. फिल्म इंडस्ट्री से कई सारी महिलाओं ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी और चौंकाने वाले आरोप लगाए. इसमें सिंगर सोना मोहपात्रा का नाम भी शामिल था. सोना ने मीटू मोमेंट के तहत कैलाश खेर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया और बताया कि कैसे एक दफा खेर ने उनके साथ बदतमीजी की थी.

इसके बाद उन्होंने अनु मलिक पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसी बीच सिंगर सोनू निगम ने जब अनु मलिक और कैलाश खेर का बचाव किया उस दौरान सोना ने सोनू निगम को भी निशाने पर लिया और उनके इस मूव पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. कई सारे अन्य कलाकारों के नाम इस कैंपेनिंग में आगे आए थे.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments